
Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच कराची टेस्ट में नहीं होंगे दर्शक... जानिए क्यों खाली स्टेडियम में होगा मुकाबला
AajTak
Pakistan vs Bangladesh Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा. आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह मुकाबला कराची के मैदान पर होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी कर कहा कि दूसरा टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Pakistan vs Bangladesh Test: बांग्लादेश इन दिनों तख्तापलट और दंगे के माहौल से गुजर रहा है. पीएम शेख हसीना देश छोड़ चुकी हैं. मोहम्मद यूसुफ अंतरिम पीएम बने हैं. बांग्लादेश में अब भी तनाव की स्थिति है. इसी बीच क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है. इसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है.
मगर अब इसी दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाला दूसरा टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. कोरोना काल के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी किया है.
इस तरह फैन्स के पैसे वापस किए जाएंगे
पीसीबी ने अपने बयान में कहा है कि अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण यह फैसला लिया है. पीसीबी ने कहा, 'हमारे लिए फैन्स की सुरक्षा और स्वास्थ्य ही प्राथमिकता है. सभी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा के बाद हमने यह फैसला लिया है कि दूसरा टेस्ट खाली स्टेडियम में कराना ही सुरक्षित रहेगा. '
पीसीबी ने कहा कि इस फैसले के बाद मैच के लिए जारी किए गए टिकट्स को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा, 'जिन फैन्स ने पहले ही टिकट खरीद लिया है, उन्हें खुद-ब-खुद ही पूरा रिफंड कर दिया जाएगा. यह पैसे उसी अकाउंट में वापस किए जाएंगे जो टिकट खरीदते समय दिया गया था.'
पाकिस्तान-बांग्लादेश टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मुकाबला 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा. आखिरी यानी दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा. यह मुकाबला कराची के मैदान पर होगा.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











