
Pakistan Political Crisis: इमरान ने गवाई अपनी 'कुर्सी'! पाकिस्तान में 174 वोट से गिरी सरकार
AajTak
पाकिस्तान में नया सवेरा हो गया है. इमरान अहमद खान नियाजी की विदाई हो गई है, अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद अब पाकिस्तान को शाहबाज शरीफ के रूप में नया प्रधानमंत्री मिलेगा. लंबे सियासी उठापटक के बाद पाकिस्तान में आखिर इमरान खान की सरकार गिर गई है जहां इमरान खान क्लीन बोल्ड हो गए हैं. देर रात तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर चली वोटिंग में इमरान खान की शिकस्त हुई है. उनके खिलाफ 174 वोट पड़े, इसके साथ ही शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में पूरी रात वोटिंग और बहस के दौरान शाहबाज शरीफ ने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी. वहीं, पाकिस्तान में सोमवार को नए पीएम का चुनाव होगा, नेशनल असेंबली की बैठक की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, इमरान खान अपनी अगली रणनीति का जल्द एलान करेंगे. देखें ये एपिसोड.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










