
Pakistan Elections 2024: हार रहे थे नवाज शरीफ, फिर कैसे पलट गए नतीजे? सोशल मीडिया पर वायरल हुए Video
AajTak
Pakistan Election Result 2024: पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं जिसमें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आश्चर्यजनक रूप से आगे बढ़ती दिख रही है. वहीं, नवाज शरीफ जो शुरुआती मतगणना में हार रहे थे, अब एक नेशनल असेंबली सीट से जीत गए हैं. पीटीआई उम्मीदवार चुनाव में धांधली का आरोप भी लगा रहे हैं.
पाकिस्तान में आज आम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं जिसे लेकर अब पाकिस्तानी चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पहले दावा किया कि पार्टी 154 सीटों पर आगे चल रही है और प्रधानमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार नवाज शरीफ मनसेहरा और लाहौर दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं लेकिन अचानक से बाजी पलट गई और वो लाहौर नेशनल असेंबली सीट से भारी अंतर से जीत गए हैं.
हालांकि, मनसेहरा में उन्हें पीटीआई समर्थक उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर सैकड़ों की संख्या में वी़डियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मतदान केंद्रों में धांधली का दावा किया जा रहा है.
पाकिस्तान में चुनाव परिणाम को जारी करने की देरी के बीच खबर आ रही है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा गायब हैं. 8 फरवरी, गुरुवार को हुई वोटिंग उसी दिन शाम 5 बजे समाप्त हो गई लेकिन इसके दस घंटे से भी अधिक समय बाद जाकर पहले नेशनल असेंबली सीट की आधिकारिक नतीजों की घोषणा हुई. पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने नतीजों में देरी के लिए इंटरनेट पर पाबंदी को जिम्मेदार ठहराया है.
पहले हार रहे थे नवाज, शहबाज, मरियम लेकिन अचानक हुई जीत
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने लिखा है कि मतगणना के शुरुआती नतीजों ने लोगों को चौंका दिया. नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) नतीजों से निराश दिखी और इसके नेता कहीं नजर नहीं आ रहे थे.
शुरुआती मतगणना में टीवी चैनलों पर पीटीआई के समर्थन से चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को बढ़त मिलती दिखी. पहले तीन नेशनल असेंबली की सीटों में पीटीआई समर्थित उम्मीदवारों को लगभग विजेता बता दिया गया. लेकिन इसके कुछ ही समय पर टीवी चैनलों पर मतदान केंद्रों से आने वाले नतीजों की रिपोर्टिंग धीमी पड़ गई. कुछ टीवी चैनलों ने तो पीटीआई को मिल रही बढ़त को लेकर अपने आंकड़े बदलने शुरू कर दिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











