
Pakistan में 'तख्तापलट' का काउंटडाउन! नंबर गेम में फंसे इमरान खान, आर्मी चीफ ने तय की इस्तीफे की डेट
AajTak
Pakistan के प्रधानमंत्री इमरान खान मुसीबत में हैं. पहले अपने सांसदों ने साथ छोड़ा. अब खबर है कि सेना भी अपने चहेते से किनारा कर लिया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए कह दिया है.
पाकिस्तान में इमरान सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है. अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से पहले इमरान खान इस्तीफा दे सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने OIC कॉन्फ्रेंस के बाद इमरान खान को पद से इस्तीफा देने के लिए कह दिया है. इमरान के पास और कोई रास्ता नहीं बचा है. 24 सांसदों के बगावती तेवर के साथ इमरान नंबर गेम में पीछे छूट गए हैं. उधर, बागी सांसदों पर सुप्रीम कोर्ट से भी मुंह की खानी पड़ी और सबसे बड़ी अदालत ने संसद का रास्ता दिखा दिया.
इमरान खान के खिलाफ विपक्षी मोर्चा एकजुट है. अविश्वास प्रस्वास पर जल्द से जल्द वोटिंग की मांग कर रहा है. अब देखना है कि इमरान 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करते हैं या फिर बीच का रास्ता अपनाते हुए इस्तीफा देकर किसी और को प्रधानमंत्री बनाते हैं.
पाकिस्तान में सत्ता के आंकड़ों पर नजर डालें तो इमरान को पहले 176 सांसदों का समर्थन हासिल था, लेकिन 24 सांसदों के बागी होने के बाद अब इमरान सरकार के साथ 152 सांसद ही खड़े हैं. यानी 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में इमरान खान बहुमत के 172 के आंकड़े से काफी पीछे हैं.
खबरों के मुताबिक, इमरान से कहा गया है कि conference of the Organization of the Islamic Cooperation यानी OIC कांफ्रेंस खत्म होने के बाद वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दें. दो दिन का ओआईसी कांफ्रेंस आज शुरू हुआ है और बुधवार को खत्म होगा.
ऐसे में अटकलें तेज हैं कि क्या शुक्रवार को नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने से पहले इमरान खान की छुट्टी हो जाएगी? बता दें कि किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान की गद्दी पर कोई तब तक ही टिक सकता है जब तक सेना चाहे.
पैरवी नहीं आई काम

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










