
Pakistan के पूर्व क्रिकेटर Rameez Raja से Deepika Padukone की तुलना, KRK ने उड़ाया मजाक
AajTak
फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने जहां कपिल देव का रोल प्ले किया है. तो वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नजर आएंगी. रणवीर की तरह दीपिका ने भी रोमी भाटिया के लुक में खुद को ढालने की बेहतरीन कोशिश की है और उनके लुक को फैंस ने भी पसंद किया है. लेकिन केआरके ने फिल्म में दीपिका के लुक को रमीज राजा के लुक से कंपेयर करते हुए एक्ट्रेस का मजाक उड़ाया है.
बॉलीवुड के एनर्जेटिक किंग रणवीर सिंह की मचअवेटेड फिल्म '83' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. 83 का ट्रेलर सामने आते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई रणवीर सिंह को कपिल देव के लुक में देखकर हैरान है. ट्रेलर में रणवीर का हूबहू कपिल देव जैसा लुक और दमदार एक्टिंग देखकर फैंस की निगाहें थमीं की थमीं रह गईं. फिल्म में दीपिका के लुक को भी काफी पसंद किया गया है. लेकिन केआरके ने अब फिल्म में दीपिका के लुक का मजाक उड़ाया है.
Kapil Dev and Rameez Raja are looking good in this photo! pic.twitter.com/QQspsJSb2v

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












