
PAK Vs NZ T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल आज, जानिए कब-कहां देख सकेंगे मुकाबला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड अपने ग्रुप-1 में टॉप पॉजिशन के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है. जबकि पाकिस्तान को काफी मुश्किलों और दुआओं के बाद सेमीफाइनल में जगह मिली. जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच...
PAK Vs NZ T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (9 नवंबर) को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. न्यूजीलैंड अपने ग्रुप-1 में टॉप पॉजिशन के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है.
जबकि पाकिस्तान को काफी मुश्किलों और दुआओं के बाद सेमीफाइनल में जगह मिली. वह अपने ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रही थी. मगर अब यहां से पाकिस्तान टीम अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का मौका है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का यह पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है. दोनों ही देशों के अलावा दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स यह जानने को आतुर हैं कि आखिर यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही वह इस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकेंगे? आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...
कहां खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मुकाबला?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ये सेमीफाइनल मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जाएगा.
भारत में किस वक्त देख सकेंगे पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











