
PAK vs AUS ODI: बाबर आजम ने विराट कोहली, हाशिम अमला, डेविड वॉर्नर सबको पछाड़ा... बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर वनडे में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. इसी शतक के साथ बाबर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए...
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम फुल फॉर्म में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शतक जमाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. इसी के साथ तीन वनडे की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.
मैच में बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. इसी शतक के साथ बाबर ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह सबसे तेज 83 पारियों में 15 वनडे शतक जमाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं.
बाबर ने तोड़ा अमला, कोहली का रिकॉर्ड
बाबर ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को पछाड़ दिया है. इससे पहले हाशिम अमला ने 86 और कोहली ने 106 वनडे पारियों में 15 शतक जमाए थे. इसी के साथ बाबर 100 से कम वनडे पारी खेलकर 15 शतक लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं.
सबसे तेज 15 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड
बतौर कप्तान बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











