
Pak vs Afg World Cup 2023: वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को तीसरा बड़ा उलटफेर हुआ है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है. मैच में बाबर आजम की टीम ने 283 रनों का टारगेट दिया था, जिसे एक ओवर रहते ही अफगानिस्तान ने पूरा कर लिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










