
PAK से आई सीमा हैदर से सीक्रेट जगह पर ATS कर रही पूछताछ, अदालत ने इन 3 शर्तों पर दी थी जमानत
AajTak
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर से एटीएस पूछताछ कर रही है. मोबाइल पर पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के युवक सचिन से प्यार होने के बाद वो अवैध तरीके से भारत आ गई थी जिसके बाद उस पर जासूस होने का शक जताया जा रहा है. अब इस मामले की यूपी एटीएस ने जांच शुरू कर दी है.
मोबाइल पर पबजी गेम खेलते हुए प्यार होने के बाद पाकिस्तानी महिला अपने प्रेमी सचिन के साथ रहने के लिए अवैध रूप से भारत आ गई. एक तरफ जहां उनकी लव स्टोरी भारत से लेकर पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक भी जताया जा रहा है.
सीमा हैदर के पाकिस्तान से यहां आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं. सीमा हैदर की सच्चाई जानने के लिए UP ATS की टीम ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से सीमा और सचिन के बयान की कॉपी ली है.
सीमा हैदर की अभी तक की जांच में सामने आए फैक्ट्स को सचिन और सीमा से पूछताछ करके वेरिफाई किया जाएगा और फिर ATS नए सिरे से इसकी जांच करेगी. इसके लिए सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता से नोएडा सेक्टर 94 के पुलिस कमांड रूम में ATS पूछताछ कर रही है.
बता दें कि नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आने के बाद सीमा सीधे ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी के गांव पहुंच गई थी और वहां चुपचाप उसके साथ रह रही थी. हालांकि स्थानीय लोगों को जब शक हुआ और पुलिस गांव पहुंची तो दोनों वहां से फरार हो गए थे. इसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था और कोर्ट में पेश किया था.
कोर्ट ने शर्तों के साथ दी थी जमानत
कोर्ट ने सीमा हैदर को सशर्त जमानत दी थी. अदालत ने सीमा हैदर को आदेश दिया था कि लोकल पुलिस अधिकारी को बिना जानकारी दिए वो भारत नहीं छोड़ेगी. इतना ही नहीं अदालत ने सीमा को ये भी निर्देश दिया था कि अगर वो वर्तमान पते को बदलती है तो कोर्ट को इसकी सूचना देगी और बदले हुए पते की जानकारी भी साथ में देगी. कोर्ट ने तीसरी शर्त ये रखी थी कि अब वो भारत में कोई अपराध नहीं करेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










