
'PAK सरकार के पास सिर्फ 24 घंटे, नहीं तो बलूचों की अदालत में...', BLA के हाईजैकर्स का अल्टीमेटम
AajTak
Balochistan Train Hijack: अगर 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान की सरकार ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के कैदियों को नहीं छोड़ा तो हो सकता है कि हमलावर बंधकों को एक-एक करके मारना शुरू कर दें. BLA ने PAK सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है.
बलूचिस्तान में ट्रेन को हाईजैक हुए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन अब तक PAK सेना सभी बंधकों को नहीं छुड़ा पाई है. इस बीच बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने PAK सरकार को नया अल्टीमेटम दिया है. BLA ने कहा है कि उनके पास अब भी 200 से ज्यादा बंधक हैं. पाकिस्तान की सरकार के पास 24 घंटे हैं. अगर इस समय में कैदियों की अदला-बदली नहीं हुई तो PAK सरकार को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे.
अल्टीमेटम में BLA ने कहा,'बलूच लिबरेशन आर्मी के क्रांतिकारियों ने पिछले 24 घंटे से जाफर एक्सप्रेस और उसके बंधकों पर पूरा नियंत्रण बना रखा है. खुफिया एजेंट्स, पुलिस और अर्धसैनिक बल सहित 200 से ज्यादा सुरक्षाबल के कर्मी BLA के कब्जे में हैं. ये लोग सीधे तौर पर स्टेट टेररिज्म, लोगों को जबरन गायब करने, हत्याओं और बलूचों की जमीन पर संसाधनों की लूट में शामिल रहे हैं.'
पहले 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
बलूच लिबरेशन आर्मी ने आगे कहा,'जंग के अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और मानवाधिकारों को ध्यान में रखते हुए BLA ने कैदियों की अदला-बदली के लिए PAK सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. लेकिन, सरकार की जिद, उदासीनता और टालमटोल से साबित होता है कि वो अपने सुरक्षाकर्मियों को बचाना नहीं चाहते हैं.'
बलूच कोर्ट के सामने होगी पेशी
BLA ने अपने लेटर में कहा,'एक दिन बीत चुका है. पाकिस्तान की सरकार के पास अब सिर्फ 24 घंटे का समय है. अगर पाकिस्तान दिए गए अल्टीमेटम के अंदर कैदियों की अदला-बदली पर आगे नहीं बढ़ता है तो सभी बंधकों को बलूच राष्ट्रीय न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा. वहां, उन पर अत्याचारों, कब्जे, नरसंहार, शोषण और युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जाएगा.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











