
'PAK में मरा दाऊद इब्राहिम तो पड़ जाएंगे लेने के देने', पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने खोली पोल
AajTak
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर सनसनीखेज दावा किया है उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की नजर में अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा कर सकता है जिसमें दाऊद इब्राहिम को एलीमिनेट (मार देना) करना भी शामिल हो सकता है लेकिन अगर ये खबर बाहर आ गई तो पाकिस्तान को लेने के देने पड़ जाएंगे. पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि आईएमएफ हो या फिर वर्ल्ड बैंक सभी का पाकिस्तान पर दबाव है.
भारत का मोस्ट वांटेड डॉन 'दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया'? सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से ये सवाल चर्चा के केंद्र में है. दाउद इब्राहिम को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं है जिसके बाद एक बार फिर ये नाम सुर्खियों में आ गया है. हालांकि अब दाऊद को लेकर पाकिस्तानी महिला पत्रकार आरजू काजिमी ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं.
आज तक से बातचीत में पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजिमी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की नजर में अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा कर सकता है जिसमें दाऊद इब्राहिम को एलीमिनेट (मार देना) करना भी शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा कि चाहे आईएमएफ हो या फिर वर्ल्ड बैंक सभी का पाकिस्तान पर दबाव है.
पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान में कई टार्गेटेड किलिंग हुई है लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे आतंकी संगठनों को चलाने वाले उनके मुखिया कब मारे जाएंगे. पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि दुनिया ही नहीं अब पाकिस्तान का सबसे अच्छा दोस्त चीन भी कहने लगा है कि पाकिस्तान में ऐसे लोग नहीं होने चाहिए. इसलिए ये संभव है कि पाकिस्तान खुद ही दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों को अब रास्ते से हटाना चाहे.
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी का दावा है कि पाकिस्तान सरकार आज भी ये स्वीकार नहीं करती है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है क्योंकि वो अभी भी भारतीय नागरिक के तौर पर ही जाना जाता है और पाकिस्तान ऐसा कोई रिस्क नहीं ले सकता इसलिए चीजों को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है. लेकिन जब भी कुछ होता है तो पता लगता है कि वो पाकिस्तान में ही है.
उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम यहां मारा गया या किसी बीमारी की वजह से भी उसकी मौत हो गई तो पाकिस्तान ये कभी स्वीकार नहीं करेगा. इससे पाकिस्तान को लेने के देने पड़ जाएंगे जिसे पाकिस्तान अफोर्ड नहीं कर सकता.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










