
PAK में आतंकियों का ऐसा खौफ, चीनी वर्कर AK-47 लेकर कर रहे CPEC प्रोजेक्ट में काम
AajTak
पाकिस्तान में जारी चीन-पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर (CPEC ) के साइट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. यहां पर काम कर रहे चीनी वर्कर (Chinese Worker) सिर्फ अपने टूल्स नहीं बल्कि AK-47 लेकर तैनात हैं.
पाकिस्तान में जारी चाइना पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर (CPEC ) के साइट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. यहां पर काम कर रहे चीनी वर्कर (Chinese Worker) सिर्फ अपने टूल्स नहीं बल्कि AK-47 लेकर तैनात हैं. हाल ही में पाकिस्तान में चीनी वर्कर्स से भरी एक बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद से ही यहां काम कर रहे चीनी नागरिकों में दहशत का माहौल है. बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) में जहां भी चीनी वर्कर काम करते हैं, उनके साथ हमेशा सुरक्षा मौजूद रहती है. इसके बावजूद भी पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में कई बार चीनी नागरिकों को स्थानीय लोगों और विरोध करने वालों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है. चीन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर एक स्पेशल सिक्युरिटी डिविजन (SSD) बनाई गई थी, जिसका काम सिर्फ पाकिस्तान में काम कर रह चीनी नागरिकों को सुरक्षित रखना था. पाकिस्तान को भी चीनी वर्कर्स की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कहा गया था, लेकिन कई बार ऐसा होने में असफलता मिली है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










