
PAK पीएम शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री मोदी की बधाई, आतंकवाद पर नसीहत भी दी
AajTak
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. बधाई के साथ-साथ पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारत भी शांति चाहता है जहां पर आतंक की कोई जगह ना हो.
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है. बधाई के साथ-साथ पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारत भी शांति चाहता है जहां पर आतंक की कोई जगह ना हो.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर शहबाज शरीफ को बधाई. भारत शांति और स्थिरता चाहता है जहां पर आतंक के लिए कोई जगह ना हो. ऐसा होने पर हम विकास रूपी चुनौतियों पर जोर दे पाएंगे और अपने-अपने लोगों का भला कर पाएंगे. अब पीएम मोदी का ये ट्वीट इसलिए ज्यादा मायने रखता है क्योंकि उन्होंने बधाई देने के साथ-साथ आतंकवाद का मुद्दा भी उठा दिया है. उन्होंने सीधे-सीधे तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन पाकिस्तान के नए पीएम को स्पष्ट संदेश दिया है.
कश्मीर में जिस तरह से पाकिस्तान सुनियोजित आतंकवाद देखने को मिलता है, जिस तरह से पड़ोसी देश से दहशतगर्द आ घाटी का माहौल खराब करते हैं, पीएम ने साफ कहा है कि शांति और स्थिरता तभी संभव है जब आतंकवाद पर काबू पाया जाएगा. इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दा उठाया था. उन्होंने जोर देकर कहा था कि कश्मीर मुद्दे पर समाधान के बाद ही शांति स्थापित की जा सकती है.
पाक पीएम ने अपने बयान में कहा था कि भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन जब तक कश्मीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण तीरीके से समाधान नहीं निकल जाता, ये संभव नहीं है. हम कश्मीरी लोगों को उनके हाथ पर नहीं छोड़ सकते हैं. कूटनीतिक तौर पर हम कश्मीरी लोगों को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










