
PAK ने किया आदमपुर एयरबेस पर Sukhoi विमान नष्ट करने का दावा, Fact-Check में खुल गई झूठ की पोल
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में जब से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, तब से इस्लामाबाद अपनी हार को जीत बताने के लिए दुष्प्रचार अभियान चला रहा है. लेकिन, उनके सारे दावे धरे के धरे रह गए हैं.
पाकिस्तान को उस वक्त एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है, जब जियो-इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन सिमोन ने भारत को लेकर किए गए उसके एक दावे को फैक्ट-चेक किया. कुछ पाकिस्तानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पिछले महीने चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान उसकी सेना ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया था. डेमियन सिमोन के अनुसार, पाकिस्तानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर हमले में उनकी वायु सेना ने इंडियन एयर फोर्स के सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान को क्षतिग्रस्त कर दिया.
डेमियन सिमोन ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष से दो महीने पहले, मार्च 2025 में ली गई एक सैटेलाइट इमेजरी शेयर की, जिसमें मिग-29 का रखरखाव चल रहा था और इंजन टेस्टिंग पैड के पास दिखाई देने वाली कालिख सामान्य बात है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में जब से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, तब से इस्लामाबाद अपनी हार को जीत बताने के लिए दुष्प्रचार अभियान चला रहा है. लेकिन, उनके सारे दावे धरे के धरे रह गए हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने बकरीद पर फिर छेड़ा कश्मीर राग... LoC पर दिखे जनरल आसिम मुनीर, सैनिकों से कही ये बात
New report alleges a direct hit at India's Adampur Air Base by Pakistan damaged a Su-30, however a review reveals this image taken in March 2025, pre-conflict actually shows a MiG-29 undergoing maintenance, the dark soot near the engine test pad is routine, not battle damage pic.twitter.com/GOC1NVRX9I
इससे पहले पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई उसकी मिसाइलों ने आदमपुर में रूस निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया, जिसे सुदर्शन चक्र के नाम से भी जाना जाता है. पाकिस्तान के इस दावे की पोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 मई को आदमपुर एयरबेस के दौरे से खुल गई. पीएम मोदी ने एयरबेस पर वायु योद्धाओं को संबोधित किया और उनके बैकग्राउंड में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम सही सलामत खड़ा था.
यह भी पढ़ें: अमेरिका से एयर डिफेंस सिस्टम की भीख मांग रहा पाकिस्तान, कहा- भारत ने 80 फाइटर जेट से दागीं 400 मिसाइलें

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






