
PAK के F-16 में और दम भरेगा अमेरिका, 15 साल बढ़ जाएगी लाइफलाइन, ट्रंप ने मंजूर की डील
AajTak
अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 के लिए 5800 करोड़ रुपये का अपग्रेड पैकेज मंजूर किया है. इसमें Link-16 डाटा लिंक, क्रिप्टो उपकरण, एवियोनिक्स अपडेट और ट्रेनिंग शामिल है. इससे F-16 की उम्र 2040 तक बढ़ेगी और अमेरिकी वायुसेना के साथ सीधा तालमेल बनेगा. भारत को चिंता है कि इससे क्षेत्रीय संतुलन पर असर पड़ेगा.
अमेरिका ने पाकिस्तान को उसके F-16 लड़ाकू विमानों के लिए 686 मिलियन डॉलर (लगभग 5,800 करोड़ रुपये) की आधुनिक तकनीक और सहायता बेचने की मंजूरी दे दी है. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक 8 दिसंबर को अमेरिकी डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (DSCA) ने कांग्रेस को इस बारे में पत्र भेजा है. एक्सपर्ट कह रहे हैं कि इस तरह की डील आमतौर पर आसानी से हो जाती है.
यह भी पढ़ें: भारत ने मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM जारी किया... 2520 किमी तक नो-फ्लाई जोन
DSCA को दिए गए पत्र में साफ लिखा है- पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका और उसके साथी देशों के साथ मिलकर काम करता रहेगा. भविष्य में किसी बड़ी लड़ाई में पाकिस्तानी वायुसेना अमेरिकी वायुसेना के साथ आसानी से तालमेल बिठा सकेगी. यह बिक्री दक्षिण एशिया में सैन्य संतुलन नहीं बिगाड़ेगी. पाकिस्तान के पास पहले से F-16 हैं, इसलिए नई तकनीक आसानी से इस्तेमाल कर लेगा.
पाकिस्तान के पास करीब 75 F-16 विमान हैं (ब्लॉक-52 और पुराने अपग्रेड वाले). मई 2025 के भारत-पाक हवाई युद्ध में पाकिस्तान ने J-10C और JF-17 जैसे नए विमानों का इस्तेमाल ज्यादा किया, लेकिन F-16 अभी भी उसकी रीढ़ हैं. यह अपग्रेड मिलने से पुराने F-16 भी 15 साल और उड़ सकेंगे. Link-16 मिलने से पाकिस्तानी पायलट अमेरिकी AWACS और लड़ाकू विमानों से सीधे जुड़ सकेंगे – जंग में बहुत बड़ा फायदा मिलेगा.
एक्सपर्ट का कहना है कि ये भारत के लिए चिंता की बात है. क्योंकि- Link-16 जैसी संवेदनशील तकनीक पाकिस्तान को अमेरिका-नाटो स्तर की सूचना और कमांड साझा करने की ताकत देगी. भारत के पास अभी Link-16 नहीं है. हम रूसी और इजरायली सिस्टम इस्तेमाल करते हैं. 2019 बालाकोट हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान के F-16 के लिए स्पेयर पार्ट्स तक रोक दिए थे. अब अचानक इतना बड़ा पैकेज मंजूर करना कई सवाल खड़े करता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






