
PAK के फंडिंग-नेटवर्क पर कुलगाम पुलिस का स्ट्राइक, कई ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने पाकिस्तान और पीओके से संचालित आतंक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विशेष खुफिया सूचना के आधार पर जिले के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए गए.
जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंक के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. कुलगाम पुलिस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से ऑपरेट होने वाले 'जम्मू-कश्मीर नेशनल्स ऑपरेटिंग फ्रॉम पाकिस्तान' (JKNOP) नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. जिले में आतंकवाद से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक साथ कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार बैठे आतंकवादियों के इशारे पर फंडिंग, लॉजिस्टिक सपोर्ट, भर्ती और प्रचार जैसे कामों में शामिल हैं. इसी के आधार पर कुलगाम जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) किए गए.
इन ऑपरेशनों के दौरान कई JKNOP सदस्यों के रिश्तेदारों और ओवरग्राउंड वर्करों को भारतीय कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत बुक किया गया है. पुलिस ने उनके पास से डिजिटल डिवाइस और कई संदिग्ध दस्तावेज़ भी जब्त किए हैं, जिनके आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जंगलों में बने दो पुराने आतंकी ठिकाने ध्वस्त
आतंक के खिलाफ कुलगाम पुलिस की मुहिम
पुलिस का कहना है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे. उनका मकसद है कि आतंकवाद के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाए, ताकि आम जनता चैन से रह सके.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










