
OTT Release This Week:'कोहरा 2' से 'मन शंकरा वारा प्रसाद गारू' तक, फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी रिलीज हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज
ABP News
OTT Release This Week (9th Feb To 15th Feb): फरवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी लवर्स को एंटरटेनमेंट की महाडोज मिलने वाली है. दरअसल इस पूरे हफ्ते कई नए कंटेंट से भरी फिलमें और सीरीज रिलीज हो रही है.
फरवरी 2026 के दूसरे हफ़्ते में ओटीटी पर कई तरह के हाई-ऑक्टेन कंटेंट से भरी फिल्में और सीरीज आ रही है जिनमें सुपरस्टार्स वाले एक्शन शो, जबरदस्त क्लाइमेक्स वाले सुपरनैचुरल थ्रिलर और रियलिस्टिक रीजनल नॉयर शामिल हैं जो आपके पूरे वीक एंटरटेनमेंट की तगड़ी डोज देंगे. चो चलिए यहां इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहे नए शोज और फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं.
कोहरा सीजन 2मोना सिंह और बरुण सोबती ने पंजाबी क्राइम थ्रिलर कोहरा सीजन 2 में लीड रोल प्ले किया है जो क्लास टेंशन और पावर प्ले के बीच एक नए मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हैं. यह सीज़न 1 में बताई गई दमदार कहानी को आगे बढ़ाती है. यह सीरीज़ आपको बहुत आसानी से अपनी गहराई में खींच लेगी. कहानी बहुत आसानी से अपना रुख बदल लेती हैय क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी कहानी लंबे समय तक याद रहती है. 'कोहरा 2' के सभी सीज़न Netflix पर 11 फरवरी से देखे जा सकते हैं.
अमर विश्वासराजीव खंडेलवाल कोर्टरूम थ्रिलर अमर विश्वास से ओटीटी पर कमबैक कर रहे हैं. इस सीरीज में राजीव वकील में किरदार में है जो हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को अपने हाथ में लेता है इस दौरान कई खुलासे होते हैं जो आपके दिमाग को सन्न कर देंगे. अमर विश्वास 11 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी.













