
Orchha: रामनवमी पर राम राजा मंदिर में जलाए जाएंगे 5 लाख दीप, जानिए क्यों खास है यह मंदिर
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के ओरछा में रामनवमी को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं. राम जन्मोत्सव के मौके पर राम राजा मंदिर में पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे.
MP News: मध्य प्रदेश के ओरछा में इन दिनों रामनवमी पर होने वाले राम जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. राम राजा मंदिर प्रांगण में रामनवमी पर पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे. इस दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है. हर घर में दीप जलाकर घर के बाहर रंगोली बना कर रामनवमी के त्यौहार को मनाया जाएगा.
निवाड़ी कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी बताते हैं कि दीपोत्सव कार्यक्रम में 5 हजार वॉलिंटियर्स का विशेष भूमिका रहेगी. प्रशासन घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम के लिए न्योता दे रहा है. बेतवा नदी पर दीपोत्सव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की पूरी संभावना है. इसके अलावा रामनवमी पर मंदिर में भगवान की जन्मआरती और बधाई गीतों का आयोजन होगा. सुबह के समय भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. रामनवमी पर तकरीबन 50 हजार भक्तों के ओरछा आने की उम्मीद है.
वहीं, बेतवा नदी के किनारे संस्कृति विभाग की ओर से 3 अप्रैल से रामलीला का भी आयोजन होना है. जो रामनवमी के दिन पूर्ण होगी. इसको लेकर भी संस्कृति विभाग तैयारियों में लगा है.
ओरछा में रामनवमी का ये है महत्व
यूं तो श्रीराम जन्मोत्सव पूरे देश में मनाया जाता है पर ओरछा में इसका दोहरा महत्व है. संवत् 1631 में ओरछा की महारानी कुंअर गणेश ने रामनवमी को राम राजा सरकार को अयोध्या से ओरछा लाकर यहां राजा के रूप में विराजमान कराया था. बुंदेला शासकों की नगरी ओरछा का राम राजा मंदिर देश का इकलौता मंदिर है जहां राम लला राजा के रूप में विराजित हैं. यहां भक्त और भगवान के बीच राजा और प्रजा का संबंध है. यह देश का एकमात्र मंदिर ऐसा है जहां पर राजा के रूप में राम राजा सरकार को तीनों समय सशस्त्र सलामी दी जाती है. यहीं नहीं इस मंदिर में पुरानी राजसी परंपराओं का भी पालन होता है.
राम राजा मंदिर की है पौराणिक मान्यता

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







