
Operation Sindoor: आतंक का हेडक्वार्टर तबाह, सड़कों पर सेना और एंबुलेंस... देखिए एयरस्ट्राइक के बाद कैसे हैं पाकिस्तान के हालात
AajTak
Opreation Sindoor: मुजफ्फराबाद में भी भारतीय हमले के बाद बड़ी तबाही देखी गई, जहां आतंक की मस्जिद को नुकसान हुआ है. इस मस्जिद का उपयोग आतंकवादियों द्वारा बैठकें आयोजित करने के लिए किया जाता था.
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई एयरस्ट्राइक में 90 आतंकियों की मौत हो गई है. एयरस्ट्राइक के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि कैसे भारत की एयरस्ट्राइक में आतंकी ठिकाने तबाह हो गए हैं.
पंजाब प्रांत के मुरीदके और मुजफ्फराबाद से सुबह की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. मुरीदके में भारतीय हवाई हमले के बाद स्थिति गंभीर हो गई और वहां अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी थीं. भारत ने हवाई हमले के दौरान मुरीदके में आतंकवादी संगठन का मुख्यालय निशाना बनाया गया था.
यह भी पढ़ें: एयर स्ट्राइक की तबाही पर झूठ बोल रहे थे पाकिस्तानी मंत्री, इंटरनेशनल मीडिया ने खोल दी पोल, VIDEO
सड़कों पर पुलिस और आर्मी
यह हमला आतंकवादियों के ठिकानों को खत्म करने के लिए किया गया, जिनकी गतिविधियों का पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था. मुरीदके में अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से जाहिर होता है कि हवाई हमले में आतंकी घायल भी हुए हैं. इसके अलावा सडकों पर पुलिस और आर्मी नजर आ रही है. जो वीडियो सामने आए हैं उसमें दिख रहा है कि आतंकवादियों के हेडक्वार्टर भारत की स्ट्राइक में बुरी तरह तबाह हुए हैं.
(बहावलपुर में तबाह हुए आतंकी ठिकाने का वीडियो)

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










