
Online Fraud: ऑनलाइन सर्च और महिला ने गंवा दिए 5 लाख रुपये, भूलकर भी ना करें ये गलती
AajTak
Online fraud का एक नया मामला सामने आया, जहां महिला ने 5 लाख रुपये गंवा दिए. इसमें महिला ने पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑनलाइन सर्चिंग की और ज्यादा कमाई के चक्कर में स्कैम का शिकार हो गई. इस ऑनलाइन फ्रॉड में महिला को Work From Home पर रहते हुए पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया था. शुरुआत में उसे करीब 2400 रुपये का रिटर्न भी मिला. आइए इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं और इससे बचाव के तरीके भी देखते हैं.
Online Fraud के मामले तेजी बढ़ रहे हैं. आए दिन नए-नए ऑनलाइन ठगी के मामले पढ़ने को मिल रहे हैं. अब एक नया मामला सामने आया है. इसमें एक महिला की छोटी से गलती काफी महंगी पड़ गई और उसके बैंक खाते से 5 लाख रुपये गायब हो गए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र की रहने वाली 48 वर्षीय महिला घर में कुछ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं. एक दिन अचानक उन्होंने ऑनलाइन दुनिया का सहारा लेकर एक्स्ट्रा इनकम के लिए सर्च करना शुरू किया. इसके लिए उन्होंने कई वेबसाइट्स पर विजिट किया. इसके बाद उन्हें अच्छी नौकरी का ऑफर मिला, जिसमें उन्हें अच्छी सैलरी का भी ऑफर दिया.
ये भी पढ़ेंः Online Scam पकड़ने में मदद करेगा ये AI टूल, बहुत आसान है यूज करने का तरीका, फ्री है सर्विस
ऑनलाइन सर्चिंग के बाद उन्हें जिस जॉब का ऑफर मिला, उसमें उन्हें घर बैठे यानी वर्क फ्रॉम होम करने को कहा. यह एक Part Time Job थी, जिसकी वजह से वह घर रहते हुए होम ट्यूशन के काम को भी जारी रख सकती थीं. यह पूरा काम ऑनलाइन था और महिला को बड़ा ही आसान लगा.
स्कैमर्स ने महिला को बताया कि इस पार्ट टाइम जॉब में उन्हें कुछ ऑनलाइन लिंक प्रोवाइड किए जाएंगे. इसमें अलग-अलग सोशल मीडिया लिंक होंगे. हर एक लिंक पर क्लिक करके कमाई की जा सकती है. इसके लिए उन्हें एक Telegram ग्रुप से कनेक्ट होने के लिए कहा.
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन फ्रॉड में लगा 9.66 लाख का झटका, कहीं आप तो नहीं करते ये 9 गलतियां

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












