
OnePlus Nord 4 5G की सेल, मिलेगा इतने हजार रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर है ऑफर
AajTak
OnePlus Nord 4 Price in India: वनप्लस के लेटेस्ट फोन की आज से सेल शुरू हो रही है. इस फोन को आप Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट दोनों से खरीद सकते हैं. इस पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. हैंडसेट 50MP के मेन लेंस वाले डुअल रियर कैमरा और 5500mAh की बैटरी के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
OnePlus Nord 4 आज यानी 2 अगस्त को सेल पर आ रहा है. इस स्मार्टफोन को आप Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने OnePlus Pad 2 के साथ पिछले महीने लॉन्च किया था. हैंडसेट दमदार फीचर्स के साथ आता है.
फोन में कंपनी ने मेटल डिजाइन दिया है, जो अब ज्यादातर फोन्स में देखने को नहीं मिलता है. इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 12GB तक RAM मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
ये स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में आता है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 32,999 रुपये और 12GB RAM वाला वेरिएंट 35,999 रुपये में आता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus लाया खास ऑफर, फ्री में बदलेगी इन फोन्स की स्क्रीन, नहीं लगेगा कोई चार्ज
इस फोन पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट ICICI Bank और OneCard कस्टमर्स को मिलेगा. इसके अलावा 600 रुपये का स्टूडेंट डिस्काउंट और रेड केबल क्लब मेंबर्स को फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान मिलेगा.
OnePlus Nord 4 में 6.74-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर भी दिया गया है. हैंडसेट IP65 रेटिंग के साथ आता है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











