
OnePlus 15R होगा दुनिया का पहला ऐसा फोन, कंपनी ने किया बड़ा खुलासा, ये होंगे फीचर्स
AajTak
OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा और कंपनी ने बताया है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल चिपसेट को दिया जाएगा. इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है. इसमें 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है. यह OnePlus 15 सीरीज किफायती स्मार्टफोन होगा.
OnePlus भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जो OnePlus 15 सीरीज का किफायती वेरिएंट होगा. इस अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus 15R होगा, अब इस हैंडसेट को लेकर कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है.
OnePlus ने बताया है कि OnePlus 15R दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो न्यू Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ लॉन्च होगा. इस प्लेटफॉर्म को हाल ही में लॉन्च किया है.
OnePlus 15R कब होगा लॉन्च?
OnePlus 15R भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा. इस स्मार्टफोन में ड्यूरेबिलिटी का ध्यान रखा है और यह हैंडसेट IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ आता है. इस स्मार्टफोन को चारकोल ब्लैक और मिंट ब्रीजे कलर में ऐमेजॉन इंडिया से सेल किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी OnePlus Pad Go 2 टैबलेट को भी अनवील करेगी.
यह भी पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च होते ही गिर गई OnePlus 13 की कीमत, हो गया इतना सस्ता
X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












