
OnePlus 13 सीरीज आज होगी लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर
AajTak
OnePlus 13 Launch Date: वनप्लस भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स को आज लॉन्च करेगा. ये लॉन्च इवेंट भारत में रात 9 बजे शुरू होगा, जिसमें कंपनी OnePlus 13R और OnePlus 13 को लॉन्च करेगी. ये फोन्स पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च हो चुका है. इसमें आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
OnePlus भारतीय बाजार में आज यानी 7 जनवरी 2025 को अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाला है. कंपनी OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च करेगी. वैसे तो ये फोन्स चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन भारत और ग्लोबल मार्केट में ये दोनों ही आज लॉन्च होंगे.
लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन की खास डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 5 भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से लॉन्च होगा. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
रिपोर्ट्स की मानें, तो OnePlus 13 को कंपनी 70 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी. हालांकि, ये कीमत फोन के बॉक्स पर दी गई है. यानी ब्रांड इसे और कम कीमत पर लॉन्च करेगी.
यह भी पढ़ें: OnePlus 12R सबसे कम कीमत में लिस्टेड, बस इतना रह गया है दाम
बता दें कि कंपनी ने OnePlus 12 को 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. वहीं OnePlus 13R को ब्रांड 45 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकता है. इसका पिछला वर्जन 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था. कंपनी OnePlus 13R को सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च कर सकती है.
प्रोसेसर- OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा. वहीं OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










