
Omicron से ब्रिटेन में हो सकती हैं 75,000 मौतें, स्टडी में भयावह तबाही की जताई गई आशंका
AajTak
Omicron: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले पूरी दुनिया को चिंता में डाल रहे हैं. UK में इसके केस बेतहाशा बढ़ रहे हैं. नई स्टडी में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट UK में पूरी तरह हावी हो जाएगा और अस्पतालों में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ सकती है.
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले पूरी दुनिया में बढ़ रहे हैं. दुनिया भर के वैज्ञानिकों को ये डर है कि कहीं कोविड का ये नया वैरिएंट दुनिया में एक बार फिर से महामारी को खतरनाक ना बना दे. विश्व स्वास्थ्य संगठन भी ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में डाल चुका है. नए वैरिएंट पर अब UK के वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी आई है जिसके निष्कर्ष डराने वाले हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










