
Olympic Gold Winner Neeraj Chopra: 12 साल की उम्र में था 90 किलो वजन, नीरज चोपड़ा की जर्नी को अर्जुन कपूर ने सराहा
AajTak
ओबिसिटी का सामना करने के बाद भी नीरज ने खुद को ट्रॉन्सफॉर्म करने की ठानी और आज हकीकत सबके सामने है. नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है जो खुद मोटापे की समस्या से जूझ चुके हैं.
एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर सभी देशवासियों का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है. उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. उनके घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. मगर एक समय ऐसा भी था जब नीरज चोपड़ा के जीवन में संघर्ष था. वे 12 साल की उम्र में ही 90 किलो के हो गए थे. इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा वजन किसी भी बच्चे के लिए सामान्य नहीं. ओबिसिटी का सामना करने के बाद भी नीरज ने खुद को ट्रॉन्सफॉर्म करने की ठानी और आज हकीकत सबके सामने है. नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है. इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है जो खुद मोटापे की समस्या से जूझ चुके हैं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












