
OLX पर अब नए तरीके से हो रही है लोगों से ठगी, जाल में फंसने से ऐसे बचें
AajTak
OLX पर विज्ञापन डालते ही बायर का मैसेज आया. पेटीएम के जरिए पेमेंट करने के नाम पर 21 हजार रुपये की ठगी हो गई. इससे बचा जा सकता है.
OLX पर लोगों को साथ फ्रॉड होना आम हो चुका है. हालांकि फ्रॉड करने वाले आए दिन नए तरीका निकाल कर लोगों की ठगी करते हैं. ऐसा एक नया मामला सामने आया है. दिल्ली के रहने वाले रूपेश कुमार के साथ ऐसा ही एक OLX फ्रॉड हुआ और 21,000 रुपये की ठगी हो गई. आम तौर पर OLX पर UPI और पेमेंट से जुड़े फ्रॉड होते हैं. ये मामला UPI बेस्ड फ्रॉड का है. दरअसल रूपेश कुमार ने एक वॉशिंग मशीन बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था. इसके तुरंत बाद एक बायर का मैसेज आया कि वो इसे खरीदना चाहता है. वॉशिंग मशीन के लिए पेमेंट पेटीएम के जरिए करने को कहा गया. टेस्ट करने के नाम पर उस शख्स ने रूपेश कुमार को 2 रुपये भेजे और इधर से भी 2 रुपये भेजने को कहा. दलील ये दी कि POS से ट्रांस्फर इसी तरह से किया जाता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












