
Ola Scooter से चीन की सीमा तक जाएंगे सेना के जवान, तय करेंगे इतना लंबा सफर
AajTak
भारतीय सेना के जवान अब ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर से एक लंबे सफर पर निकल चुके हैं. 12 जवानों का ये दल 8 जून तक भारत-चीन की सीमा पर शिपकी ला में अपनी इस यात्रा को समाप्त करेगा.
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने भारतीय सेना (Indian Army) के साथ मिलकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर रैली (Ola Elctric Scooter Rally) की शुरुआत की है. 5 दिन की ये यात्रा हिमाचल प्रदेश के कसौली से शुरू हुई है. सूर्य कमांड के 12 जवान इस रैली में कसौली से करचम, रोपा होते हुए 8 जून को भारत-चीन सीमा (India-China Border) पर स्थिति शिपकी-ला (Shipki-La) पहुंचने वाले हैं. शिपकी-ला समुद्र तल से करीब 13,000 फुट की ऊंचाई पर है.
कैप्टन वी. राना के हाथ होगी कमान इस रैली की कमान कैप्टन वी. राणा के पास होगी. इस यात्रा का मकसद लोगों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटरों की उपयोगिता को ज्यादा बेहतर तरीके से बताना है. साथ ही स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपना योगदान देना भी. किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर से होने वाली ये ऐसी पहली यात्रा है.
तय करेंगे 393km का लंबा सफर 12 जवानों का ये दल Ola Scooter S1 Pro से इस यात्रा को पूरी करेगा. कसौली से शिपकी-ला के बीच ये दल इलेक्ट्रिक स्कूटर से करीब 393 किमी की दूरी तय कारेगा.
#IndianArmy #InStrideWithTheFuture An e-Scooter rally from Kasauli to Shipki La was flagged off by GOC-in-C, #SuryaCommand. The Surya Command Team led by Capt V Rana with 11 soldiers will traverse the tough terrain from Kasauli, Karcham, Ropa to Shipki La (13000 ft).@adgpi pic.twitter.com/YIk2r3fpH2
Ola Scooter में कंपनी ने नए MoveOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम का बीटा अपडेट देना शुरू किया है. इससे अपडेट के बाद कंपनी ने रिवर्स गियर, स्लो स्पीड और माइलेज से जुड़ी परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है.ओला स्कूटर से की जाने वाली इस यात्रा को लेकर कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने इस पल को गौरवपूर्ण बताया. 12 जवानों के साथ 3 ओला राइडर्स भी हैं. इस तरह ये 15 लोगों का दल होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










