
Odysse Vader: देश में लॉन्च हुई ये किफायती इलेक्ट्रिक बाइक, 125Km की रेंज और 999 रुपये में करें बुक
AajTak
Odysse Vader को कंपनी ने कुल पांच रंगों में पेश किया है, जिसमें मिडनाइट ब्लू, फेयरी रेड, ग्लॉसी ब्लैक, वेनम ग्रीन और मिस्टी ग्रे कलर शामिल है. ये देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) है जिसमें 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेग्मेंट में और एक और नए प्लेयर की एंट्री हुई है. प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Odysse Electric ने आज बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Odysse Vader को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजी ये देश की पहली बाइक है जिसमें 7-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो कि एंड्रॉय डिस्प्ले और गूगल मैप नेविगेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इस बाइक को कंपनी ने 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) की कीमत में लॉन्च किया है.
Odysse Vader न केवल कीमत बल्कि कई मायनो में बेहद ख़ास है. डेली-यूज के लिए ये इलेक्ट्रिक बाइक काफी मुफीद मानी जा रही है, कंपनी ने इसमें 18 लीटर की धारिता का स्टोरेज स्पेस दिया है. इसके अलावा ये बाइक कई अलग-अलग रंगों में भी उपलब्ध है, जिसमें मिडनाइट ब्लू, फेयरी रेड, ग्लॉसी ब्लैक, वेनम ग्रीन और मिस्टी ग्रे कलर शामिल है.
बैटरी पैक और परफॉर्मेंस:
कंपनी ने इस बाइक में 3.7 kWh की क्षमता का लिथियम-ऑयन (lithium-ion) बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि 3 kW के इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 6 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक सिंगल चार्ज में 125 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में महज 4 घंटे का समय लगता है. इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
महज 999 रुपये में करें बुक:
कंपनी ने नई Odysse Vader के लॉन्च के साथ ही इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक इस बाइक को कंपनी के अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से महज 999 रुपये में बुक कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस बाइक की डिलीवरी आगामी जुलाई महीने से शुरू की जाएगी, और इस बाइक के खरीदार फेम-2 सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











