
O' Romeo BO Day 4: मंडे टेस्ट में 'ओ रोमियो' पास हुई फेल? जानें- शाहिद कपूर की फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन
ABP News
O' Romeo BO Day 4: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने ओपनिंग वीकेंड तक ठीक परफॉर्म किया लेकिन रिलीड के चौथे दिन यानी पहले मंडे को इसके कलेक्शन में 50 फीसदी के करीब गिरावट दर्ज की गई.
शाहिद कपूर की लेटेस्ट थिएटर रिलीज़ 'ओ रोमियो' इस शुक्रवार, 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा को सिनेमाघरों में इसकी स्टार अपील और रिलीज़ से पहले के बज की वजह से अच्छी ऑडियंस मिली. इसी के साथ इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में यानी रिलीज के पहले तीन दिनों में ही आराम से 30 करोड़ का माइलस्टोन पार कर लिया था. हालांकि सोमवार को इस फिल्म की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं 'ओ रोमियो' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है?
'ओ रोमियो' ने चौथे दिन कितनी की कमाई? कमीने, रंगून और हैदर जैसी शानदार फिल्मों के बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी ने 'ओ रोमियो' से सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस गैंगस्टर ड्रामा में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया हैं. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई बड़ी कमाई नहीं कर पाई है.
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 8.5 करोड़ से ओपनिंग की थी, और शनिवार को बढ़त दिखाते हुए 12.65 करोड़ जमा किए. लेकिन रविवार को इंडिया और पाकिस्तान मैच के बज़ की वजह से इसकी कमाई में गिरावट आई, और ये महज 9 करोड़ जमा कर पाई. वहीं मंडे को भी इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी जा रही है.
'ओ रोमियो' की कितनी रही ऑक्यूपेंसी'ओ रोमियो' की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इसने सुबह के शो में 7.12 फीसदी, दोपहर के शो में 11.92 फीसदी, शाम के शोज में 11.53 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की है.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












