
O Romeo BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की रफ्तार हुई धीमी, 14वें दिन कमाए बस इतने करोड़, अब बनाने वाली है ये दो रिकॉर्ड
ABP News
O Romeo BO Day 14: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है. हालांकि रिलीज के 14वें दिन इसका कलेक्शन स्थिर रहा
शाहिद कपूर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई है. हालांकि इसकी शुरुआत ठीक हुई थी और इसका पहला हफ्ता भी सही गुजरा. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर भी इसने थोड़ा दम दिखाया लेकिन वीकडेज में ये लुढ़क गई. किसी तरह इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितना कमाई की है.
‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के 14वें दिन कितनी की कमाई? सनी देओल की बॉर्डर 2 इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी हिट फिलम साबित हुई. वहीं विशाल भारद्वार निर्देशित ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले लग रहा था कि ये फिल्म बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ देगी. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘ओ रोमियो’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिक्स्ड रिव्यू मिला. इसी के साथ ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. जैसे तैसे इतने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं फिल्म के कलेक्शन को देखें तो ये बेहद निराशाजनक हैं.
‘ओ रोमियो’ के निशाने पर आर राजकुमारफाइनली ‘ओ रोमियो’ की एंट्री शाहिद कपूर की टॉप 10 फिल्मों में हो गई है. इसने उड़ता पंजाब के 60.3 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है और ये एक्टर की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. वहीं अब इसका अगला टारगेट आर राजकुमार (65.95 करोड़) है. उम्मीद है कि शुक्रवार को फिल्म इस आंकड़े को पार कर सकती है. इसके बाद ये शाहिद की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.
तृप्ति डिमरी की बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्मवहीं ये तृप्ति डिमरी के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है और ये अब बैड न्यूज के 64.53 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने वाली है. ऐसा करते ही ये एक्ट्रेस की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.













