
O Romeo BO Day 11: दूसरे मंडे ’ ओ रोमियो’ की घटी कमाई, शॉकिंग हैं 11वें दिन का कलेक्शन , लेकिन बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
ABP News
O Romeo BO Day 11: शाहिद कपूर की ‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाई थी. लेकिन रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को एक बार फिर ये फिल्म मंदी का शिकार हो गई है.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर ‘ओ’रोमियो’ को थिएटर में रिलीज़ होने के बाद से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, यह ट्रेंड इसके ओवरऑल बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस में साफ तौर पर दिखा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है.
‘ओ’रोमियो’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन? सिनेमाघरों रिलीज होने के बाद विशाल भारद्वाज निर्देशित, ओ’रोमियो ने अपनी लीड जोड़ी और दमदार कहानी की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचा. हालांकि, वर्ड ऑफ़ माउथ बंटा हुआ रहा, जिससे कई सर्किट में इसे थिएटर में ठंडा रिस्पॉन्स मिला. फिर वीकेंड में ये लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही. हालांकि फिर वीकडेज में इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव दिखा जिसके चलते ये बंपर कमाई नहीं कर पाई. लेकिन दूसरे वीकेंड पर इसकने कमाई में थोड़ी तेजी जरूर दिखाई. अब दूसरे मंडे फिर इसके कलेक्शन में मंदी देखी जा रही है..
ओ’रोमियो तोड़ने वाली है उड़ता पंजाब का रिकॉर्डओ’रोमियो की अब तक की कमाई ठीक ठाक रही है. अब ये शाहिद कपूर की उड़ता पंजाब के लाइफटाइम कलेक्शन 60.33 करोड़ को तोड़ने से इंचभर दूर है.3 करोड़ कमाते ही ओ’रोमियो इस फिल्म को मात दे देगी और शाहिद कपूर की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. उम्मीद है कि एक या दो दिन में ओ’रोमियो ये उपलब्धि हासिल कर लेगी.
ओ’रोमियो के 11वें दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्टअपने ग्यारहवें दिन, सोमवार, 23 फरवरी, 2026 को, ओ’रोमियो ने कुल 5.80 परसेंट हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि सुबह के शो में भी ऐसा ही टर्नआउट लेवल दिखा. इसकी तुलना में, फिल्म ने अपने दसवें दिन, रविवार, 22 फरवरी, 2026 को बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 13.15 परसेंट हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. रविवार के शो में दोपहर और शाम के शो में ज़्यादा एंगेजमेंट दिखा, जबकि रात के शो में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स देखा गया.













