
Nupur Sharma Row: धार्मिक आधार पर विदेशी दखल कितना सही? देखें सलमान खुर्शीद का जवाब
AajTak
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी नेताओं की विवादित टिप्पणी को लेकर कतर के बाद कुवैत, ईरान, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने भी नाराजगी जाहिर की है. लिहाजा ईरान ने भी भारतीय राजदूत को तलब कर लिया है. कांग्रेस के नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आजतक से इस विषय पर बात की है. धार्मिक आधार पर विदेश के दखल को लेकर उनसे चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि किसी दूसरे देश में कुछ गलत होता है तो हम भी आवाज उठाते हैं. हम सब चाहते हैं कि दूसरे देश हमारे अंदरूनी मामले में ना बोलें. हमें अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं ढूंढना चाहिए. अगर कोई गलती हो गई तो हमें उस गलती को दूर करना चाहिए. इस वीडियो में देखें पूरी बातचीत.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










