
NSUI की छात्रा पर एसिड अटैक, NSUI ने की कड़ी आलोचना
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर हुए एसिड अटैक को लेकर NSUI ने कड़ी नाराजगी जताई है. NSUI अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था की नाकामी दिखाती है और बीजेपी सरकार और दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है. संगठन ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर दिनदहाड़े हुए एसिड अटैक ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और बीजेपी सरकार और दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ बदमाशों ने छात्रा का पीछा किया और जब उसने विरोध किया, तो उस पर तेजाब फेंक दिया. तीन लोगों द्वारा किए गए हमले में 20 वर्षीय लड़की एसिड से झुलस गई. पीड़िता ने कहा, "आज जब मैं कॉलेज जा रही थी, तो उन्होंने मुझ पर तेजाब फेंक दिया... वे काफी समय से मेरा पीछा कर रहे थे..."
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा, "दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर दिनदहाड़े हुआ एसिड अटैक इस बात का प्रमाण है कि राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है. अगर बीजेपी सरकार सच में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देती, तो ऐसे भयावह मामले बार-बार नहीं होते."
वरुण चौधरी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और सरकार दोनों इस मामले में "सोई हुई" हैं और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उन्होंने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए. वरुण चौधरी ने आगे कहा कि NSUI पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी.
NSUI अध्यक्ष ने कहा, "दिल्ली ऐसा शहर नहीं बन सकता जहां छात्र डर के माहौल में जिएं. महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता का अधिकार है - न कि हिंसा और लापरवाही का."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










