
Novak Djokovic, French Open 2023: जोकोविच ने रचा इतिहास, नडाल को पछाड़ा, फ्रेंच ओपन फाइनल में रुड को हराया
AajTak
फ्रेंच ओपन 2023 के फाइनल मुकाबले में सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. उन्होंने कैस्पर रुड को सीधे सेटों में 7-6, 6-3, 7-5 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही जोकोविच ने इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है...
Novak Djokovic, French Open 2023: सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. रविवार (11 जून) को खेल गए मेन्स सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रुड (Casper Ruud) को 7-6, 6-3, 7-5 से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीत लिया है.
वर्ल्ड नंबर-3 जोकोविच का यह किसी भी ग्रैंड स्लैम का 34वां फाइनल था, जबकि रुड के करियर का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था. रुड अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हैं.
जोकोविच ने तोड़ा नडाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जोकोविच ने यह खिताब जीतने के साथ ही सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने के मामले में स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल को पछाड़ दिया है. जोकोविच ने अब तक सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं. जबकि नडाल के नाम 22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं. नंबर-3 पर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते हैं.
🇷🇸 HISTORY 🇷🇸#RolandGarros pic.twitter.com/5d4r8keSE6
सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










