
Northern Railways: रद्द हुई UP, MP सहित कई राज्यों के लिए चलने वाली 10 स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट
AajTak
Indian Railways Trains Cancel: कोरोना के बढ़ते कहर के बीच उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है. यहां देखें रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट.
कोरोना की दूसरी लहर ने जहां लोगों को प्रभावित किया है. इससे रेलवे भी अच्छुता नहीं रहा है. कोरोना के कारण लगातार ट्रेन सेवाओं पर इसका असर पड़ता जा रहा है. एक के बाद एक अब तक भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं. उत्तर रेलवे ने भी 13 से 16 मई के बीच चलने वाली लगभग 10 ट्रेनें को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है. उत्तर रेलवे ने पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चलने वाली इन ट्रेनों को रद्द किया है. It has been decided to cancel the following pairs of Unreserved Mail/Express special trains (PSPC) due to poor occupancy. The details are mentioned below: @RailwayNorthern @GM_NRly @RailMinIndia @PiyushGoyalOffc pic.twitter.com/pO3nmFjlBY उत्तर रेलवे ने इन 10 ट्रेनों को किया रद्द - ट्रेन संख्या 04659 अमृतसर जंक्शन से पठानकोट जं. अनारक्षित मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल 15 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द रहेगी. - ट्रेन संख्या 04660 पठानकोट जंक्शन- अमृतसर जं अनारक्षित मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल 16 मई से चलनी थी इसे भी अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. - 04503/04504 अंबाला छावनी-लुधियाना जं-अंबाला छावनी अनारक्षितल मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल 15 से अगले आदेश के लिए रद्द - 04632 फाजिलका-बठिण्डा जं. अनारक्षित मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल को भी 15 मई से अगले आदेश के लिए रद्द कर दिया गया है. - 04631 बठिण्डा जं.- फाजिलका अनारक्षित मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल 16 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










