
Nonstop 100: कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई ने जीता गोल्ड, भारत की बिंदियारानी को मिला सिल्वर मेडल
AajTak
कॉमनवेल्थ गेम्स में 49 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत की मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया. मीराबाई चानू 49 किलो वर्ग में 201 किलो वजन उठाकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गईं. प्रतिस्पर्धा में सबसे ज्यादा भार उठाने का नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड दर्ज किया. कॉमन वेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में एक और कमाल हुआ, 55 किलोग्राम वेट लिफ्टिंग में भारत की बिंदियारानी ने सिल्वर मेडल जीता. देश की बेटी बिंदियारानी ने क़ॉमनवेल्थ में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलो वर्ग में सिलवर मेडल जीता, 248 किलो भार उठाकर संकेत ने भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ में पहला पदक दिलाया था. देखें नाॅनस्टाॅप 100.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











