
Nokia G60 5G की हुई भारत में एंट्री, 50MP कैमरा और 4500mAh बैटरी, जानिए फुल डिटेल्स
AajTak
Nokia G60 5G: नोकिया जल्द ही भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने Nokia G60 5G को अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट भी कर दिया है. हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा आपको 4500mAh की बैटरी मिलेगी. आइए जानते हैं डिटेल्स.
स्मार्टफोन मार्केट में नोकिया भले ही वापस आ गया हो, लेकिन ब्रांड पहले की तरह खुद को मजबूत नहीं कर पाया है. कंपनी ने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं, लेकिन लंबे समय से कोई प्रीमियम प्रोडक्ट नहीं आया है. जल्द ही Nokia भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो मिड रेंज बजट में आएगा. Nokia G60 एक मिड रेंज बजट 5G फोन होगा.
ब्रांड ने इस मिड बजट स्मार्टफोन को भारत में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. जल्द ही कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है. ग्लोबल मार्केट में ये प्रोडक्ट पहले ही अनवील हो चुका है. भारत में इसकी कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको इस स्मार्टफोन की सभी डिटेल्स मिल जाएंगी. हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में आपको कोई डिटेल नहीं मिलेगी. कंपनी ने अपने इस 5G फोन की सभी डिटेल्स को अनवील कर दिया है. इसे आप प्रीबुक भी कर सकते हैं
स्मार्टफोन 6.58-inch के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आएगा. स्क्रीन Full HD+ रेज्योलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जो पावर बटन पर लगा हुआ है.
हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Nokia G60 5G में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
डिवाइस को पावर देने के लिए 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन एंड्रॉयड 12 OS के साथ आता है और इसे तीन साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट के साथ मंथली सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. फोन में डुअल सिम का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें एक eSIM का ऑप्शन होगा. इसे आप ब्लैक और Ice दो कलर ऑप्शन में प्रीबुक कर सकते हैं.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












