
Nokia 3.4 और Power Earbuds Lite की प्री-बुकिंग भारत में शुरू, ऐसे मिलेगा 1600 का डिस्काउंट
AajTak
HMD Global ने इस हफ्ते की शुरुआत में Nokia 5.4, Nokia 3.4 और Nokia Power Earbuds Lite को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि नए Nokia 3.4 और Power Earbuds Lite को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
HMD Global ने इस हफ्ते की शुरुआत में Nokia 5.4, Nokia 3.4 और Nokia Power Earbuds Lite को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि नए Nokia 3.4 और Power Earbuds Lite को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इच्छुक ग्राहक इनकी बुकिंग नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट से कर पाएंगे. Nokia 3.4 के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है और ग्राहक इसे चाारकोल, डस्क और Fjord ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 20 फरवरी से शुरू होगी. वहीं, भारत में Nokia Power Earbuds Lite की कीमत 3,599 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे चारकोल और स्नो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 17 फरवरी से शुरू होगी. साथ ही आपको बता दें Nokia 3.4 को प्री-बुक करने वाले ग्राहक Nokia Power Earbuds Lite को बंडल कर 1,600 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. बंडल ऑफर के बाद इन दोनों को ग्राहक कुल 13,998 रुपये में खरीद पाएंगे. प्री-बुकिंग के लिए ये ऑफर 19 फरवरी तक वैलिड है.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











