
Noida Pod Taxi: नोएडा में चलेगी देश की पहली पॉड टैक्सी, जानें रूट और बाकी डिटेल्स
AajTak
नोएडा में नई फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी को मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना पर 641.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे. डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी के कॉरिडोर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा. आइए जानते हैं बाकी डिटेल्स.
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने नोएडा में पॉड टैक्सी को मंज़ूरी दे दी है. नई फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट के बीच यह पॉड टैक्सी चलाई जाएगी. पॉड टैक्सी का यह कॉरिडोर अलग-अलग सेक्टर्स को भी जोड़ेगा. 14.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है. इस परियोजना पर 641.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे. डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी के कॉरिडोर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा. अगले हफ्ते इसके लिए कंपनी का चयन किया जाएगा. प्राधिकरण ने परियोजना लाने के लिए लंदन व अबुधाबी मॉडल का अध्य्यन कराया है. इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा किया जाएगा. इस पॉड टैक्सी को लेकर अगले हफ़्ते ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे. बता दें, एक पॉड टैक्सी में 12 यात्री सवार हो सकेंगे.
रूट पर होंगे 12 स्टेशन देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी. इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किमी के बीच पॉड टैक्सी चलाने का प्लान किया है. इस रूट पर बारह स्टेशन होंगे. ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दिया गया है. यमुना एक्स्प्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के समाने रखा गया है जिसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया था. सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है. यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट (पीआरटी) चलाने की योजना बनाई है. पॉड टैक्सी की डीपीआर बनाने के लिए इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी का चयन किया गया है.
यीडा के सेक्टरों में भी बनेगा ट्रैक यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिल्म सिटी की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर है. इसकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए यीडा के सेक्टरों में भी इसका ट्रैक ले जाने का सुझाव डीपीआर में दिया गया है. यीडा के सेक्टर 21,28,29,32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच यह पॉड टैक्सी चलेगी.
यीडा के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जो फाइनल डीपीआर दिया है उसके हिसाब से इसको विकसित करने के लिए पीपीपी मॉडल पर तीन सुझाव दिए गए. इन सुझावों पर बोर्ड की बैठक में चर्चा के बाद प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था. प्रदेश सरकार से मंजूरी लेकर ग्लोबल टेंडर के जरिए इसको विकसित करने के लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










