
Noida: 14 से 26 जुलाई तक कई इलाकों में बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, जानिए वजह
AajTak
कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कांवड़ रूट पर आने वाली शराब और मीट की सभी दुकानें को बंद करने का आदेश दिया है. पुलिस इसका निरीक्षण करेगी.
कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला मजिस्ट्रेट सुहास एलवाई ने अधिकारियों को 14-26 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली मीट और शराब की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. कांवड़ यात्रा के मार्गों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस इसका निरीक्षण शुरू करेगी.
दरअसल, अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की. इसके बाद त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की शरारत के प्रयास पर नजर रखने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में जांच करने का भी निर्णय लिया गया. जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा कि चेकिंग अभियान के दौरान किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जाए.
बैठक के बाद डीएम ने बताया, 'पुलिस अधिकारियों और अन्य विभाग प्रमुखों के साथ हुई बैठक के दौरान, उन्हें जिले में परेशानी मुक्त कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया है. मार्गों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, अधिकारी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और यात्रा के दौरान जिन मांस और शराब की दुकानों को बंद रखना है उनकी पहचान करेंगे.'
गाजियाबाद को 17 जोन में बांटा गया वहीं, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम गाजियाबाद ने पूरे जिले को 17 जोन में बांट दिया है. ऋतु सुहास को मोदीनगर के इलाके के जिम्मेदारी दी गई है. जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह को विजयनगर और कविनगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है. एडीएम सिटी विपिन कुमार को शहरी क्षेत्र एडीएम फाइनेस को लोनी का इलाका एडीएम एलए को डासना का क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








