
Noida: फिल्म सिटी में जॉब करने वाली लड़की से रेप, ब्लैकमेलिंग के बाद अबॉर्शन भी कराया
AajTak
Noida: नोएडा सेक्टर-18 में नौकरी करने वाले युवक से लड़की की पहचान हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए. इसी बीच एक दिन युवक ने लड़की की अंतरंग तस्वीरें अपने मोबाइल में क्लिक कर लीं, फिर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा. प्रेग्नेंट हुई तो पीड़िता का अबॉर्शन (गर्भपात) तक करा दिया.
मुंबई की एक लड़की से नोएडा में रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा किया और कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया. उसके बाद वह गर्भवती हो गई. इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात कराया, लेकिन जब शादी की बात हुई तो आरोपी टालता रहा और लगातार ब्लैकमेलिंग करता रहा. पीड़िता ने गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
मुंबई की रहने वाली लड़की नोएडा स्थित फिल्म सिटी की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी. शुरुआत में पीड़िता मुंबई में रहकर ही ऑफिस का ऑनलाइन काम करती थी. इसके कुछ समय बाद उसे नोएडा शिफ्ट होना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक, जब नोएडा में नौकरी कर रही थी तभी उसकी मुलाकात सेक्टर-18 में नौकरी करने वाले युवक से हुई. इसके बाद दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए और युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया.
आरोपी ने पीड़िता को बताया था कि वह अविवाहित है. जबकि बाद में पता चला कि वह शादीशुदा था और उसने झूठ बोला था. लड़की के नोएडा आने के बाद दोनों मिलते जुलते रहे और इसी दौरान दोनों नोएडा के सेक्टर-75 में एक किराए का मकान लेकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे.
आरोप है कि लगातार लड़का शादी की बात करके संबंध बनाता रहा, लेकिन गर्भवती होने पर लड़की का गर्भपात करा दिया. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने लड़की को अपनी माता-पिता से मिलने के बहाने मुरादाबाद लेकर गया था, जहां उसकी अश्लील अंतरंग तस्वीरें अपने मोबाइल में क्लिक कर लीं. फिर उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ अवैध संबंध बनाए जाते रहे.
फिलहाल पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करा रही है और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










