
Nikki Murder Case: 44 कैमरे, 33 मिनट... निक्की का कत्ल कर ऐसे सबको चकमा दे गया साहिल, साजिश में शामिल पूरा परिवार
AajTak
क्या निक्की के कत्ल की साजिश में साहिल का पूरा परिवार शामिल था? क्या साहिल के पिता और कजिन के बाद उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया जाएगा? दिल्ली पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक, निक्की के कत्ल की जानकारी साहिल के पूरे परिवार को थी.
Nikki Murder Case: चर्चित निक्की यादव मर्डर केस के आरोपी साहिल गहलोत को लेकर जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसके बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं. मसलन, क्या निक्की के कत्ल की साजिश में साहिल का पूरा परिवार शामिल था? क्या साहिल के पिता और कजिन के बाद उसकी मां और बहन को भी गिरफ्तार किया जाएगा? दिल्ली पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक, निक्की के कत्ल की जानकारी साहिल के पूरे परिवार को थी. यानी पूरा परिवार ही इस साजिश में शामिल था. अब साहिल की मां और बहन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
परिवार को मंजूर नहीं थी दूसरी जाति की लड़की निक्की के कत्ल की वारदात को साहिल ने अचानक रातो-रात गुस्से में अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसकी जमीन उसी रोज़ तैयार हो गई थी, जिस रोज साहिल ने अपने घरवालों के सामने निक्की से शादी कर लेने का खुलासा किया था. पुलिस की पूछताछ में ये साफ हुआ है कि चूंकि निक्की का संबंध दूसरी जाति से था, साहिल के परिवार को ये जानकारी होने के बावजूद कि उनके बेटे ने निक्की से शादी कर ली है, उन्होंने साहिल से किसी भी सूरत में निक्की से संबंध तोड़ लेने का दबाव बनाया और दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी. साहिल भी अपने घरवालों के दबाव में निक्की से पीछा छुड़ाना चाहता था. लेकिन ना तो उसमें निक्की का सामना करने की हिम्मत थी और ना ही वो अपने पिता को मना कर सकता था. इसलिए निक्की से रिश्ता तोड़ लेने की बात साहिल की शादी तक खिंच गई.
पिता ने कही थी निक्की को 'निपटा' देने की बात साहिल चुपके से नए रिश्ते में आगे बढ़ रहा था लेकिन जैसे ही उनके एक कॉमन फेंड ने निक्की को साहिल के सगाई की तस्वीरें भेजी और निक्की ने साहिल को उसके शादी के मंडप में आकर ही सारा राज़ खोल देने की धमकी दी, साहिल घबरा गया. अब उसने एक बार फिर अपने पिता वीरेंद्र गहलोत से बात की और तब खुद वीरेंद्र ने अपने बेटे साहिल से निक्की को निपटा देने की बात कही. तय तो ये था कि साहिल निक्की को चलती कार से नीचे फेंक कर उसकी मौत को एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश करेगा. लेकिन ऐसा मौक़ा नहीं मिलने की वजह से आखिरकार साहिल ने निगम बोध घाट की पार्किंग में निक्की की जान ली.
कत्ल के बाद साहिल ने नवीन को किया था फोन अपने पिता के कहे मुताबिक, निक्की का कत्ल करने के फौरन बाद साहिल ने अपने कजिन नवीन को पहला फोन किया. वो नवीन जो खुद दिल्ली पुलिस में है. उसने निक्की को मार डालने की जानकारी नवीन को दी और तब नवीन ने इसके बारे में साहिल के पिता वीरेंद्र को और उसके बाकी दोस्तों और भाइयों को खबर दी. चूंकि कुछ ही घंटों के बाद साहिल की शादी होनेवाली थी, इसलिए सबने मिलकर निक्की की लाश को साहिल के ढाबे में ही छुपाने का फैसला किया और ये भी तय किया कि एक बार शादी हो जाए, उसके बाद वो किसी ना किसी तरीके से निक्की की लाश को भी ठिकाने लगा देंगे.
साहिल के लिए नए कपड़ों का इंतजाम कुछ इसी प्लानिंग के तहत निक्की की लाश लेकर घर की तरफ चले साहिल को रिसीव करने उसके कजिन और दोस्त मित्राऊ गांव से दिल्ली की तरफ बढ़े. नवीन, आशीष, अमर और लोकेश एक कार में थे और तो और नवीन ने साहिल के लिए नए कपड़े भी साथ ही रख लिए थे, ताकि वो लाश को निपटाने के फौरन बाद नए कपड़ों में तैयार होकर अपने घर में हाजिर हो जाए. जहां पहले से ही उसकी शादी की तैयारी चल रही थी. मेहमानों की भीड़ लगी थी.
फ्रिज में लाश छुपाकर शादी करने पहुंचा था साहिल तय प्लान के मुताबिक, जैसे ही साहिल पश्चिम विहार तक पहुंचा, इन चारों ने उसे रिसीव किया और फिर चारों साहिल की गाड़ी के साथ-साथ अपनी गाड़ी में मित्राऊ गांव के उसके ढाबे के लिए वापस चल पड़े. ढाबे में पहुंचने के बाद साहिल ने फ्रिज में निक्की की लाश रखी और उसके दो बैग्स भी उसने ढाबे में ही छुपा दिए और फिर हाथ-मुंह धोकर अपने कजिन के लाए नए कपड़े पहन कर वो शादी करने अपने घर पहुंच गया. घर पहुंच कर पांचों ने एक बार फिर साहिल के पिता वीरेंद्र को निक्की के कत्ल से लेकर लाश छुपाने तक की एक-एक जानकारी दी. इस पर वीरेंद्र ने साहिल से कहा कि एक बार वो शादी कर ले, फिर लाश कैसे निपटानी है, ये बाद में देखा जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










