
NIA टीम अमेरिका में डालेगी डेरा, मुंबई अटैक के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की तैयारी
AajTak
सूत्रों के हवाले से खबर है कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए एनआईए की टीम जल्द ही अमेरिका जा सकती है. अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद भारत ने राणा को सौंपने की प्रक्रिया को और तेज करने में जुट गया है.
26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से जुड़ी बड़ी खबर है. राणा के प्रत्यपर्ण को लेकर भारत की एजेंसियां लगातार अमेरिका की एजेंसियों के संपर्क में है.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए एनआईए की टीम जल्द ही अमेरिका जा सकती है. अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद भारत ने राणा को सौंपने की प्रक्रिया को और तेज करने में जुट गया है.
राणा पर आरोप है कि उसने 26/11 के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी. हेडली ने मुंबई में ठिकानों की रेकी की थी. बता दें कि राणा को 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया गया था. एफबीआई ने उसे हमले के एक साल बाद पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का हिस्सा होने के आरोप में पकड़ा था. तहव्वुर राणा पर आईएसआई और लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े होने का आरोप है.
मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के लिए हरी झंडी दी थी. अमेरिकी कोर्ट ने अगस्त 2024 में फैसला सुनाते हुए भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को भारत भेजने को मंजूरी दी थी.
इससे पहले भारत ने अमेरिकी कोर्ट के समक्ष मजबूत सबूत पेश किए थे, जिनमें राणा की संलिप्तता साफ देखी गई थी. कोर्ट ने साफ किया था कि राणा के खिलाफ भारत में लगे आरोप अमेरिकी अदालतों के मामलों से अलग हैं. दोनों देशों के बीच जो समझौता है, उसके तहत उन्हें भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










