
'NHAI अधिकारी हो रहे परेशान, पंजाब में लॉ-ऑर्डर ठीक नहीं', गडकरी ने किया पंजाब सरकार को आगाह
AajTak
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी इस चिट्ठी में NHAI अधिकारी और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो 293KM के 14,288 करोड़ के प्रोजेक्ट बंद कर देंगे.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी इस चिट्ठी में NHAI अधिकारी और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदम पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा चलता रहा तो 293KM के 14,288 करोड़ के प्रोजेक्ट बंद कर देंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री के पत्र के बाद पंजाब सरकार के मंत्रियों ने उन पर पलटवार किया है और कहा कि पंजाब में लॉ-ऑर्डर बिल्कुल ठीक है.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखते हुए कहा कि मुझे हाल ही में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट पर हुई दो घटनाओं के बारे में पता चला है. जालंधर जिले में एक ठेकेदार के इंजीनियर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई. जिसका मैं फोटोग्राफ में आपको भेज रहा हूं. हालांकि, इस घटना के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई हैं. पर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है.
'शिकायत के बाद नहीं दर्ज हुई FIR'
वहीं, लुधियाना जिले में एक अन्य घटना में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे एक ठेकेदार के प्रोजेक्ट शिविर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. इस लोगों ने इंजीनियरों और कर्मचारियों को प्रोजेक्ट शिविर में जिंदा जलाने की कोशिश की. इस मामले में लिखित शिकायत के बाद भी अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है.
उन्होंने सीएम से अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार आगे होने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने और एनएचएआई अधिकारियों का विश्वास बरकरार करने के लिए अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें.
स्थिति और हुई खराब: केंद्रीय मंत्री

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










