
NewsWrap: पढ़ें सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
दिल्ली के सरोज अस्पताल के 80 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं. बंगाल में आज ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो वहीं हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
देश में कोरोना के चार लाख से कम नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में मौत का आंकड़ा भी चार हजार से कम रहा है. दिल्ली के सरोज अस्पताल के 80 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं. बंगाल में आज ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो वहीं हिमंत बिस्व सरमा असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. हिमंत के शपथ ग्रहण में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. 1- देश में कोरोना के 366,499 नए केस, 3748 मौतें, जानें 20 राज्यों के हालात भारत में एक बार फिर 4 लाख से नीचे नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 366,499 नए मामले सामने आए. वहीं, इस महामारी के कारण 3,748 मरीजों की जान चली गई. कोरोना संकट के बीच दिल्ली से राहत भरी खबर आई है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये आंकड़ा पिछले 26 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में 11491 केस आए थे. कोरोना से दिल्ली में 273 मरीजों की मौत हुई है. जबकि 14,738 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में संक्रमण की दर भी घटकर अब 22 फीसदी के करीब पहुंच गई है.
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








