
NewsWrap: पढ़ें सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें
AajTak
कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज ली है. इसके अलावा राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बोतल से बाहर आ गया है.
देश में कोरोना वायरस की महामारी बेकाबू हो गई है. पिछले 24 घंटे में पहली बार कोरोना संक्रमितों की तादाद ने एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया है. कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज ली है. इसके अलावा राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर बोतल से बाहर आ गया है. 1- देश में कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार 24 घंटे में 1 लाख के पार नए केस देश में पहली बार 24 घंटे के भीतर एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं. सोमवार को भारत में कोरोना वायरस के 1.03 लाख मामले सामने आए हैं. देश में इससे पहले 16 सितंबर, 2020 को सबसे अधिक मामले सामने आए थे, तब एक दिन में 97,894 केस दर्ज किए गए थे. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,03,558 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,25,89,067 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










