
NewsWrap: पढ़ें सोमवार सुबह की पांच बड़ी खबरें
AajTak
बंगाल के चुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया. यूपी के पंचायत चुनाव में किसान आंदोलन के कारण जाटलैंड में बीजेपी को नुकसान हुआ है.
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका से 1.25 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप आई और जर्मनी से चार ऑक्सीजन कंटेनर आए हैं. बंगाल के चुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया. यूपी के पंचायत चुनाव में किसान आंदोलन के कारण जाटलैंड में बीजेपी को नुकसान हुआ है. 1- महाराष्ट्र: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 56647 नए केस, 669 लोगों की मौत देश भर में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक तरफ रोजाना के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है वहीं रविवार को सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में मामलों में कुछ कमी देखने को मिली है. राज्य में कई दिनों के बाद 24 घंटे के अंदर आने वाले मामले 60 हजार से कम आए हैं. जानकारी के मुताबिक राज्य में रविवार को 56, 647 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मुंबई में यह आंकड़ा 3,672 है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में 56, 647 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 669 लोगों की मौत की भी खबर है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









