
Newswrap: पढ़ें,सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद में बहुमत साबित करने में विफल रहे हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है. कर्नाटक में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सपा नेता आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद में बहुमत साबित करने में विफल रहे हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है. कर्नाटक में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सपा नेता आजम खान का ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. इन खबरों के साथ पढ़ें सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें... नेपाल: केपी शर्मा ओली बहुमत साबित करने में विफल, PM पद से देना होगा इस्तीफा नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को तगड़ा झटका लगा है. वह सदन में बहुमत साबित करने में विफल हो गए हैं. अब उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा. नेपाल में कैबिनेट मीटिंग जारी है. ओली को निचले सदन में बहुमत साबित करना था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










