
Newswrap: पढ़ें, सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
AajTak
ममता बनर्जी पांच मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ गए. इसमें तीन लोगों की जान चली गई. वहीं राम की नगरी अयोध्या में पंचायत चुनाव में भाजपा धराशायी हो गई है.
ममता बनर्जी पांच मई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. वहीं पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़ गए. इसमें तीन लोगों की जान चली गई. वहीं राम की नगरी अयोध्या में पंचायत चुनाव में भाजपा धराशायी हो गई है. इधर उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने की भी खबर सामने आई है. वहीं एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा है कि कोरोना में बेवजह CT स्कैन नहीं कराएं. इससे कैंसर का खतरा है. पढ़ें, सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें... 1. ममता बनर्जी चुनी गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है. यही नहीं ममता की इस हैट्रिक के बाद उन्होंने साबित कर दिया है कि भारत में विपक्षी खेमे में उनकी टक्कर का कोई नेता फिलहाल नहीं है. वहीं TMC मीटिंग में भी सभी की सर्वसम्मति से ममता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना गया है. जिसके बाद खबर आ रही है कि ममता, आगामी 5 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









