
Newswrap: पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
कई राज्यों के बाद अब राजधानी दिल्ली में भी स्कूल खोल दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से राजधानी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोला जाएगा. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से राजधानी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है. पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर शुक्रवार को गिरफ्तार हो गए. अफगानिस्तान के काबुल में हुए आतंकी हमले के बाद पूरी दुनिया चौकन्नी है. काबुल एयरपोर्ट से अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, ऐसे में तमाम देशों की सेनाएं सतर्क हैं. WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर भारत में काफी डिबेट हुई है और कंपनी ने इसे ऐक्सेप्ट करने की डेडलाइन बढ़ा दी. पढ़ें शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










